50 रुपये की लालच देकर किशोरी के साथ रेप, पीड़िता के बयान का वीडियो वायरल

0

 गजरौला (अमरोहा)                                                                                                                          
मांगकर गुजारा करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह खुद एक व्यक्ति पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा रही है। वीडियो के मुताबिक व्यक्ति 50 रुपये देने का लालच देकर उसे साथ ले गया और दुष्कर्म किया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

शहर में मांगकर गुजारा करने वाली किशोरी का रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक व्यक्ति पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा रही है। वीडियो में किशोरी का कहना है कि वह रेलवे ओवरब्रिज के आसपास रहती है। शनिवार रात एक व्यक्ति उसके पास आया और 50 रुपये का लालच देकर अपने साथ ओवरब्रिज के नीचे ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

किशोरी के रोने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। लोगों ने किशोरी से घटना की जानकारी की। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया। जानकारी कर कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *