तीन दर्जन से ज्यादा IPS अफसरों के होंगे तबादले

0

भोपाल
प्रदेश में इसी सप्ताह तीन दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों के तबादले होने वाले हैं। इनकी पोस्टिंग को लेकर पुलिस मुख्यालय और मंत्रालय के बड़े अफसरों के साथ मुख्यमंत्री मंत्रणा कर चुके हैं। इसमें करीब एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ ही, रेंज एडीजी-आईजी और डीआईजी  भी प्रभावित होंगे।

सूत्रों की मानी जाए तो मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हुई मंत्रणा के बाद यह माना जा रहा है कि इसी सप्ताह आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। इसमें प्रदेश की तीन बड़ी पुलिस रेंज के आईजी रेंक के अफसरों को बदलने जाने पर विचार किया गया। इन रेंज में जाने के कई अफसरों ने रुचि दिखाई है। एक रेंज में पदस्थ आईजी भी बड़ी रेंज में जाने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं उज्जैन, जबलपुर ओर रीवा रेंज के डीआईजी बदले जाना तय हैं। वहीं छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी को भी दूसरी डीआईजी रेंज में पदस्थ किया जा सकता है।

इनके अलावा करीब एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदलने जाने पर विचार हुआ है। देवास एसपी चंद्रशेखर सोलंकी, शहडोल एसपी अनिल सिंह कुशवाह, एसपी मंडला आरआरएस परिहार, होशंगबााद एसपी एमएल छारी, छतरपुर एसपी तिलक सिंह और भोपाल मुख्यालय एसपी मिथिलेश शुक्ला की जगह पर दूसरे अफसरों को एसपी बनाया जाएगा। वहीं अशोक नगर में खाली पड़े एसपी के पद को भरा जाएगा। इनके अलावा उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, विदिशा, बैतूल, शिवपुरी के पुलिस अधीक्षकों को बदला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *