BU भोपाल : प्रदेश का पहला धूम्रपान निषेद करने वाला विश्वविद्यालय

0

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय सूबे का पहला धूम्रपान निषेद करने वाला विश्वविद्यालय बन गया है। आज रजिस्ट्रार डॉ. बी भारती ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति बीयू परिसर में धूम्रपान करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ 300 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। बीयू की निगरानी करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।केंद्र और राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर पाबंदी लगा रखी है।

शासन की तरफ से कोई सख्ती नहीं होने के कारण लोग धूम्रपान कर रहे हैं। रजिस्ट्रार भारती ने केंद्र और राज्य सरकार के आदेश का पालन लोगों से कराना शुरू करा दिया है। इसके तहत उन्होंने बीयू को धूम्रपान निषेद क्षेत्र घोषित कर दिया है। अब बीयू परिसर में आने वाले व्यक्ति और बीयू में कार्यरत प्रोफेसर, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी धूम्रपान नहीं कर पाएंगे। यहां तक बाहरी लोगों को भी रजिस्ट्रार भारती के आदेश का पालन करना होगा। आज से कोई भी व्यक्ति बीयू परिसर में धूम्रपान करते हुए पाया जाता है, तो उन्हें 300 रुपए का जुर्माना भरना होगा।

बीयू परिसर को धूम्रपान निषेद घोषित करने के साथ स्वच्छता पर भी फोकस किया गया है। इससे बीयू में कोई गंदगी भी नहीं फैला पाएगा। इसके रजिस्ट्रार भारती ने सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसमें प्रो. विनय श्रीवास्तव, डिप्टी रजिस्ट्रार यशवंत पटेल, डॉ. स्नेही, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पुनीत शुक्ला, कर्मचारी धर्मवीर शामिल हैं। बीयू में कर्मचारी और अधिकारी अपने कैबिन को बंद कर धूम्रपान करते हैं। इसकी शिकायत रजिस्ट्रार भारती को दी गई थी। अब यह टीम समय-समय पर बीयू परिसर का निरीक्षण करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *