September 23, 2024

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा रविवार को इंदौर आएंगे

0

भोपाल
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को इंदौर आएंगे। नड्डा के इंदौर आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से उनके पुरजोर स्वागत का आह्वान किया है। उधर इंदौर के भाजपा नेता नड्डा के प्रवास के दौरान अपने जनाधार की ताकत दिखाने में जुट गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा की यह पहली इंदौर यात्रा है। रविवार को सुबह 10.30 बजे इंदौर पहुंचने के बाद वे नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद भाजपा द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही नड्डा सिंधी समाज के शुभकारज गार्डन में होने वाले आभार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नड्डा के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शुक्रवार को ही इंदौर पहुंच गए और वहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद इंदौर संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। साथ ही आयोजन के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *