वाराणसी से बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली की नई विमान सेवाएं शुरू

0

बाबतपुर (वाराणसी)  
बनारस से दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए गो एयर ने नई विमान सेवाएं शुरू की हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कैनन वाटर सैल्यूट देकर विमानों का स्वागत किया गया। 
शुक्रवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने किया। बेंगलुरु से सुबह 11.50 पर पहली फ्लाइट 89 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे 98 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। कोहरे के चलते दिल्ली से विमान नहीं आ सका। इस मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विमानपत्तन आकाशदीप माथुर, सीआईएसएफ कमांडेंट सुब्रत झा आदि मौजूद थे। 

दिल्ली के लिए रोजाना दो सेवाएं, बेंगलुरु के लिए एक उड़ान और अहमदाबाद के लिए रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में एक उड़ान होगी। दिल्ली की एक उड़ान पहली फरवरी से शुरू की जायेगी। सभी सीधी उड़ानें होंगी। विमान संख्या जी8-183 बाबतपुर से रात 10:30 बजे उड़ान भरकर रात 12:10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। विमान संख्या जी8-403 सुबह 08:00 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 09:25 बजे दिल्ली पहुंचेगा। विमान संख्या जी8-768 दोपहर एक बजे यहां से रवाना होकर तीन बजे अहमदाबाद पहुंचेगा। विमान संख्या जी8-404 बाबतपुर से 12:20 बजे उड़ान भरकर 2:40 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। शुक्रवार से बाबतपुर से दिल्ली के लिए 10, अहमदाबाद के लिए दो और बेंगलुरु के लिए चार विमान सेवाएं हो जाएंगी। 28 मार्च के बाद इनका विस्तार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *