नगरी निकाय चुनाव में करारी हार से डरी भाजपा चुनाव प्रणाली पर सवाल उठा रही:धनंजय सिंह ठाकुर

0

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के आरोपों पर कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया

नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों से वित्तीय अधिकार छीनने वाले अमर अग्रवाल किस मुंह से स्वायत्ता की बात कर रहे है

नगरी निकाय चुनाव में करारी हार से डरी भाजपा चुनाव प्रणाली पर सवाल उठा रही

रायपुर/13 दिसंबर 2019। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। भाजपा को करारी हार का एहसास हो चुका है। कांग्रेस को व्यापक रूप से मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा समझ चुकी है कि नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में महापौर, पालिका, अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष बनने लायक बहुमत भाजपा को नहीं मिल रहा। ऐसे में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आसन्न नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाकर नगरीय निकाय चुनाव में होने वाली भाजपा की करारी हार का बहाना शुरू कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल किस मुंह से नगरीय निकाय क्षेत्रों की स्वायत्ता की बात कर रहे हैं जबकि जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वित्तीय अधिकार को छीनने का काम पूर्व की रमन सरकार ने किया था। नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों को बैठा कर जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर अड़ंगा लगाने का काम किया गया था। नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनता के चुने जनप्रतिनिधियों के आपत्ति के बाद भी मात्र भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के लिए रमन सरकार के द्वारा ऐसे विकास कार्यो का शुभारंभ किया गया जिसमें जनता को कड़ी आपत्ति थी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कार्यों को छत्तीसगढ़ की जनता ने सराहा है और व्यापक रूप से समर्थन दिया है। छत्तीसगढ़ में हुए दो उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। जनता ने उपचुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों का सर्टिफिकेट भी दे दिया है। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी अधिकांश नगरीय निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस की परिषद बैठेगी। भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा करारी हार का बहाना अभी से बनाना शुरु कर दी है और इसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *