September 22, 2024

असम प्रदर्शन, जापान के PM रद्द कर सकते हैं दौरा

0

तोक्यो
भारत में नागरिकता कानून को लेकर असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में जोरदार विरोध चल रहा है। जापान के जीजी प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत दौरा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रद्द कर सकते हैं। आबे रविवार को भारत पहुंचनेवाले हैं और उन्हें गुवाहाटी में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेना है।

गुवाहाटी में प्रदर्शन, आबे रद्द कर सकते हैं दौरा
15-17 दिसम्बर के बीच होने वाली शिखर मुलाकात की तैयारी गुवाहाटी में चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे। नागरिकता कानून के विरोध में गुवाहाटी में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों को देखते हुए जापान के पीएम भारत का दौरा रद्द कर सकते हैं। भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए शिखर वार्ता के लिए किसी दूसरे स्थान को भी चुना जा सकता है। हालांकि, विदेश मंत्रालय की ओर से इसे लेकर कोई सूचना नहीं जारी की गई है।

नागरिकता कानून के विरोध में असम में प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वोत्‍तर भारत के तीन राज्‍यों असम, मेघालय और त्रिपुरा में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। असम में स्‍कूलों और कॉलेजों को 22 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के साथ प्रदर्शनकारी सेना और पुलिस की तैनाती के बाद भी लगातार कर्फ्यू का उल्‍लंघन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को यात्रियों से भरी एक ट्रेन में आग लगाने का भी प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *