सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर BJP सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल बोले- हमें देश चलाना है, कोई धर्मशाला नहीं

0

 नई दिल्ली 
लीडरशिप समिट 2019 के दूसरे दिन शनिवार को लद्दाख से बीजेपी सांसद जमयांग नामग्याल ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जहां तक मैं समझता हूं ये संविधान के खिलाफ जाकर नहीं लाया जा रहा है। ये किसी पार्टिकुलर रिलिजन से ताल्लुक रखते हैं उनके लिए नहीं लाया जा रहा है। 

अब कुछ लोग मजबूरन आते हैं उनको भारत ने आजतक स्वागत किया है। लेकिन कुछ लोग जानबुझ कर आते हैं। जमयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि किसी को टारगेट करके यह बिल बिल्कुल नहीं लाया गया है। यह बिल संविधान या धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं है।

वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स (NRC) पर कहा कि यह स्पष्ट रूप से असंवैधानिक है। इसके अलावा सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर उन्होंने कहा कि वो जानते हैं कि वो ये विधेयक क्यों लाए हैं, हम भी जानते हैं कि वो ये विधेयक क्यों लाए हैं और देश भी जानता है कि वो ये विधेयक क्यों लाए हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *