September 21, 2024

जांच में पीने लायक निकला दिल्ली का पानी, लेकिन MCD ने नहीं किया रिपोर्ट का खुलासा

0

 नई दिल्ली 
दिल्ली में पानी को लेकर चल रहे घमासान में नया मोड़ आ गया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी माना है कि राजधानी में पीने का पानी साफ है। निगम ने हाल ही में जो नमूने लिए थे, वे सभी पास हो गए। हालांकि सियासी दबाव के चलते निगम के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया है।

विवाद के बाद नमूने लेने शुरू किए थे : दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच पानी को लेकर शुरू हुई तकरार के बीच नगर निगम के नेताओं ने अधिकारियों को विभिन्न इलाकों से नमूने लेने को कहा था। इसके बाद 25 और 26 नवंबर को विभिन्न इलाकों में 300 से अधिक पानी के नमूने लिए गए। सबसे अधिक सैंपल नजफगढ़ और मध्य जोन से उठाए गए। कुल 311 सैंपल की जांच की गई। सूत्रों के मुताबिक, ये सैंपल अंडर ग्राउंड रिजर्वायर (यूजीआर) से लिए गए हैं। यहां पानी को जमीन के नीचे एकत्र किया जाता है और फिर बाद में लोगों के घरों तक पीने के लिए सप्लाई होती है। अफसरों के मुताबिक, जांच में सभी सैंपल पीने योग्य पाए गए हैं। निगम ने विशेष तौर पर क्लोरीन की जांच के लिए पानी के सैंपल लिए थे।

पहले भी जुटाए थे नमूने
दक्षिणी निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी से सितंबर 2019 तक सभी चार जोन से 7295 पानी के सैंपलों की जांच की थी। उसमें में भी पानी के सैंपल सही पाए गए थे।

बीआईएस की रिपोर्ट के बाद से सियासत तेज
गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की एक रिपोर्ट में दिल्ली के पानी को पीने लायक नहीं बताया गया था। इसके बाद से ही दिल्ली में भाजपा और ‘आप’ के बीच पानी को लेकर राजनीति तेज हो गई थी। इसके बाद दिल्ली जल बोर्ड ने भी अपने स्तर पर जांच कराई थी जिसमें पीने के पानी के 98 प्रतिशत सैंपल पास हो गए थे।

आप को मिला मुद्दा
साफ पानी के मुद्दे पर भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक मोर्चा खोल रखा था। अब भाजपा शासित निगम ही कह रहा है कि दिल्ली में पीने का पानी साफ है, ऐसे में आम आदमी पार्टी को भाजपा पर हमला बोलने का मुद्दा मिल गया है। 

100 फीसदी नमूने पास हो गए दक्षिणी नगर निगम की ओर से कराई गई जांच में

25-26 नवंबर को नमूने लिए
जोन          सैंपल    नेगेटिव
नजफगढ़    104      00
पश्चिमी         64      00
दक्षिणी        39       00

जोन अनुसार जांच परिणाम
जोन         सैंपल लिए    नेगेटिव
मध्य           1390          00
दक्षिणी       1348           00
नजफगढ़    1625          00
पश्चिमी       2932           00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *