मां बागेश्वरी धाम कुदरगढ़ के प्रांगण में श्रमदान कर सब ने मिल जुल कर की सफाई

0

जोगी एक्सप्रेस 

सूरजपुर (अजय तिवारी): सुरजपुर जिले में आज स्वछता ही सेवा अभियान के तहत जिले के धार्मिक स्थल आदिशक्ति माँ कुदरगढ़ी के प्रांगण में श्रमदान दिवस के अवसर पर ओडगी जनपद पंचायत  जनपद सदस्य  राजेश तिवारी  व पूर्व जिला पंचायत सदस्य  सत्यनारायण जायसवाल  के मुख्य आतिथ्य में   मंदिर प्रांगण से लेकर 4 यूनिट शौचालय, सामुदायिक भवन के आस-पास एवं रोड के दोनों किनारे श्रमदान कर साफ-सफाई किया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  संजीव  झा, वन मण्डलाधिकारी  भानुप्रताप सिंह, नगर पालिका सीएमओ सूरजपुर  घनश्याम शर्मा ,  प्रभाकर शुक्ला ,जिला सलाहकार, जिला समन्वयक, साक्षर भारत के प्रेरक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच सचिव, स्वछ भारत के दूत,  सहित  जनप्रतिनिधि एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *