कैलाश जोशी ने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की: मोदी

0

भोपाल
प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का आज राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 90 साल से अधिक उम्र के पूर्व सीएम जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। शिवराज अस्पताल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

कैलाश जोशी ने मध्य प्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से पीड़ा हुई। उनके परिवार को समर्थकों के प्रति संदेदनांए भी मोदी ने व्यक्त की है।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

कैलाश जोशी राजनीति के संत थे। उनसे जुड़ी अनेक स्मृतियां मेरे जहन में हैं। राजनीति में अब उनके जैसा व्यक्तित्व वाला दूसरा नहीं हो सकता। संगठन ने आधार स्तंभ खो दिया।
गोपाल भार्गव, नेता प्रतिपक्ष

प्रदेश ने आज एक अनमोल रत्न को खो दिया। गरीब, वंचितों के उत्थान और कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम करे देने वाले कैलाश जोशी सदैव यहां के लोगों के दिलों में रहेंगे। उनके अवसान से एक युग का अंत हो गया।
शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल के दो बार के पूर्व सांसद कैलाश जोशी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
पीसी शर्मा, जनसम्पर्क मंत्री

भाजपा के तपोन्ष्ठि नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन की सूचना से दव्रित हूं। बहुत खालीपन सा महसूस हो रहा है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
कैलाश विजयवर्गीय, महामंत्री भाजपा

राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। कैलाश जोशी राजनीति के पुरोधा, राजनीति के संत थे। काजल की कोठरी में रहकर भी बेदाग निकले,उनका जाना एक अपूर्णीय क्षति है।
नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed