भाजपा ने जिले के 18 में 14 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, जमकर घमासान

0

कटनी
लंबी रायशुमारी और खींचतान के बाद भाजपा ने जिले के 18 में 14 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बड़वारा, कटनी नगर, बिलहरी और बहोरीबंद मंडल अध्यक्ष के लिए असमंजस अब भी बरकरार है। वही मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा होते ही जमकर घमासान मच गया है।अंकुर ग्रोवर को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने नाराज 72 सक्रिय सदस्यों ने पार्ठी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।इस पूरे घटनाक्रम से बीजेपी में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला निर्वाचन अधिकारी जय सिंह कुशवाह ने कटनी जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषण कर दी है ।जिले में 18 मंडल हैं जिनमें 14 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिये गये हैं। 04 मंडलों के अध्यक्षों बड़वारा मंडल, कटनी नगर मंडल, बिलहरी मंडल एवं बहोरीबंद मंडल निर्णय के लिए विचाराधीन हैं।   संगठन के नेताओं की पसंद पर मंडल अध्यक्ष के तौर पर अंकुर ग्रोवर को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है।अंकुर ग्रोवर को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने नाराज 72 सक्रिय सदस्यों ने पार्ठी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा के कैमोर भाजपा मंडल में सक्रिय सदस्यों ने इस्तीफा दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अंकुर ग्रोवर का नाम भोपाल भेजे गए नामों में शामिल नहीं था । बावजूद इसके अंकुर ग्रोवर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

बड़वारा विधानसभा में ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, देवरी हटाई मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय होंगे। इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही मंडल अध्यक्ष केशव यादव (ग्राम कन्नाौर), कैमोर मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर (ग्राम खलवारा बाजार) विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा (विजयराघवगढ़) सिनगौड़ी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सोनी (ग्राम सिनगौड़ी) कांटी मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह (ग्राम रजरवारा नं. 1) खितौली मंडल अध्यक्ष शिवगोपाल चतुर्वेदी होंगे। इसी प्रकार बहोरीबंद विधानसभा के स्लीमनाबाद मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता (नायक), रीठी मंडल अध्यक्ष मयंक कंदेले, बाकल मंडल अध्यक्ष कमलेश सेन, कुंआ मंडल अध्यक्ष सतीश नायक होंगे। कटनी मुड़वारा विधानसभा के कटनी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष संदीप दुबे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *