HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरों में की बड़ी कटौती

0

नई दिल्ली
निजी क्षेत्र के HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में कटौती की है, जो 16 नवंबर से लागू हो गई है। नवीनतम संशोधन के बाद एचडीएफसी बैंक सात दिनों से लेकर 14 दिनों की अवधि पर 3.50% की ब्याज दर दे रहा है। वहीं, 15-29 दिनों की एफडी के लिए यह 4%, 30-45 दिनों की अवधि के लिए 4.90% का ब्याज दे रहा है। वहीं, 46 दिनों से लेकर 6 महीनों की एफडी पर बैंक 5.40% का इंट्रेस्ट दे रहा है।
आम ग्राहकों के लिए एफडी पर एचडीएफसी इंट्रेस्ट रेट
अवधि      ब्याज         दर
7 दिन – 14 दिन    3.50%
15 दिन – 29 दिन    4%
30 दिन – 45 दिन    4.90%
46 दिन – 60 दिन    5.40%
61 दिन -90 दिन    5.40%
91 दिन – 6 महीने    5.40%
6 महीने – 9 महीने    5.80%
9 महीने – 1 साल से 1 दिन कम    6.05%

1 साल के लिए इंट्रेस्ट रेट
एक साल के एफडी पर एचडीएफसी बैंक ने इंट्रेस्ट रेट में 0.15% की कटौती की है। अब 1 साल की अवधि के लिए 6.30% का रिटर्न मिलेगा। एक साल एक दिन से लेकर साल साल की अवधि के एफडी पर इंट्रेस्ट रेट में भी 0.15% की कटौती की गई है और अब आपको इस पर भी 6.30% का इंट्रेस्ट मिलेगा।

अवधि    ब्याज दर
1 साल    6.30%
1 साल 1 दिन – 2 साल     6.30%

2 साल से 10 साल के लिए इंट्रेस्ट रेट
दो से पांच साल की अवधि के एफडी के लिए एचडीएफसी बैंक ने इंट्रेस्ट रेट में 0.15% की कटौती की है। अब नवीनतम संशोधन के मुताबिक, 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल की अवधि के एफडी के लिए 6.40% का इंट्रेस्ट मिलेगा। वहीं, 3 साल एक दिन से लेकर 5 साल की अवधि के लिए इंट्रेस्ट रेट 6.30% हो गया है।

अवधि    ब्याज                    दर
2 साल एक दिन – 3 साल     6.40%
3 साल 1 दिन – 5 साल    6.30%
5 साल 1 दिन – 10 साल     6.30%

सीनियर सिटिजंस के लिए इंट्रेस्ट रेट
सीनियर सिटिजंस को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% अधिक ब्याज दर मिलना जारी रहेगा। सीनियर सिटिजंस को सात दिनों से लेकर 10 साल की अवधि के लिए बैंक 4% से लेकर 6.90% का ब्याज दर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *