September 22, 2024

धनपुरी प्रथम नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

0

जोगी एक्सप्रेस 

जमिलुर्रह्मान 

धनपुरी। युवा मोर्चा शहडोल जिला नवनियुक्त अध्यक्ष अजय सिंह का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रजक के नेतृत्व में धनपुरी आजाद चौक में आतिशबाजी कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं आजाद चौक से रैली निकाल कर सामुदायिक भवन में सभा हुई। कार्यक्रम मंे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जवाहर जसवानी का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा की हम सब युवा, समाज के सभी वर्ग के साथ राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। जन हितकार्य को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसमें पूर्ण रूप से खरा उतरने की कोशिश करूँगा और अधिक से अधिक युवाओ को युवा मोर्चा से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा और हमारे केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो जन हितैशी योजनायें चलाई जा रही हैं जन जन तक योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनपुरी सूर्य प्रकाश रजक, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रकाश रौतेल, धनपुरी मंडल महामंत्री अलोक राय, अ.ज.मोर्चा के जिला महामंत्री सीताराम सक्तेल, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रामरतन बैगा, मंडल उपाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पार्षद दीपक राय, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह, अरुण जायसवाल, भाजपा युवा नेता अनिल जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मथुरा जायसवाल, युवा मोर्चा धनपुरी मंडल महामंत्री रमजान शेख, कार्यालय प्रभारी कामता रौतेल, उपाध्यक्ष पवन रावत, श्रीराम द्विवेदी, शारदा तिवारी, मंत्री कृष्ण रावत, रघु द्विवेदि, बाल्मीक मिश्रा, राहुल कुशवाहा, आदित्य पाण्डेय, दिलीप गिडवानी, कैलाश हरजोत, वार्ड अध्यक्ष ओमी सिंह, द्वारिका विश्वकर्मा, अरुण कुशवाहा, पवन हरजोत, आलोक खेश, अमित राय, राजेन्द्र कोल, शंकर रजक, शंकर पनिका, युवा नेता हेमंत सोनी, गोल्डी सोनी, सचिन दहिया, मोहन सोनी, नितिन सिंह, पिंटू पाल, भोला पनिका, अज्जू सिंह, मो. इमरान, लखन कुशवाहा, अंकित गुप्ता, राजेश तिवारी, अन्नू गुप्ता, धर्मेन्द्र केवलानी, संजीत जायसवाल, पप्पू कोल एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *