तीस हजारी कोर्ट में पुलिस-वकील झड़प: 4 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे वकील

0

नई दिल्ली
तीस हजारी कोर्ट में दिल्ली पुलिस के साथ झड़प के बाद राजधानी के वकील लामबंद हो गए हैं। वकीलों ने घटना के विरोध में हड़ताल की घोषणा कर दी है। 4 नवंबर को दिल्ली की सभी जिला अदालतों में कामकाज ठप रखने का ऐलान किया गया है।
कोऑर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन महावीर शर्मा और सेक्रेटरी जनरली धीर सिंह कसाना ने बताया कि तीस हजारी कोर्ट में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग के विरोध में 4 नवंबर को दिल्ली की सभी जिला अदालतों में कामकाज ठप रखने का फैसला किया गया है।

बता दें, शनिवार को मामूली विवाद के बाद दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग और आगजनी भी हुई। बवाल के दौरान कई वकील घायल भी हुए है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। कोर्ट परिसर में आक्रोशित वकीलों ने काफी हंगामा काटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *