शर्मनाक ! पति की हत्या के बाद महिला से गैंगरेप, घंटों काटने पड़े अस्पतालों के चक्कर

0

 नई दिल्ली                                                              
मध्यप्रदेश में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दिवाली एक के बाद बात महिला के पति को उसके दोस्तों को ने शराब पीने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना विदिशा जिले के एक गांव की है।

इसके बाद महिला को उसके घर से घसीटकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इस खौफनाक घटना के बाद महिला के साथ जो बीता वह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है।

बलात्कार पीड़िता अब खुद को संभालती या पति का शव। क्योंकि कोई भी उसकी मदद के लिए सामने नहीं आया। महिला पति का शव लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटकती लेकिन कई अस्पतालों में उसे डॉक्टर नहीं मिला और न ही कोई उसे भर्ती करने के लिए तैयार हुआ। महिला चाहती थी कि डॉक्टर उसके पति का पोस्टमार्टम कर दें और उसके साथ हुए बलात्कार का मेडिकल परीक्षण। लेकिन कई अस्पतालों से डॉक्टर नदारद मिले।

एक खबर के अनुसार, बलात्कार और महिला के पति के हत्यारोपियों की पहचान सुनील कुशवाहा और मनोज अहिरवार के रूप में हुई है। आरोपियों ने महिला को खींचकर उसके घर के पीछे ले गए और वहां दोनों ने बारी बारी से बलात्कार किया। इसके बाद महिला अस्पताल और डॉक्टर की तलाश में करीब 100 किमी की यात्रा करनी पड़ी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला का पति जब अपने पत्नी के साथ गलत होने का विरोध किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, महिला का 12 साल का एक बच्चा इस घटना का चश्मदीद बना। जबकि उसके दो छो बच्चे सो रहे थे। पुलिस की मदद से महिला को ट्रैक्टर ट्रॉली में पति के शव को अस्पतालों की चौखट तक पहुंचाना पड़ा। दो अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिले। इसके दूसरे अस्पताल के बाहर महिला को दो घंटे तक डॉक्टर के इंतजार में बैठना पड़ा।

अंत में पुलिस को एक अस्पताल से फोन आया कि अब वहां डॉक्टर पहुंच चुका है। जिसके बाद मंगलवार को शाम करीब 5.30 बजे पीड़िता के पति का पोस्ट मार्टम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *