गांधी विचार पदयात्रा : वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में आयोजित समारोह में हुए शामिल

0

रायपुर, वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आम जनों और किसानों के उत्थान के लिए जीवन भर काम किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए ही कार्य कर रही है। श्री अकबर ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी, 2500 रूपए में प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, घरेलू बिजली बिल में आधा छूट, तेन्दूपŸाा संग्रहण दर में बढ़ोŸारी तथा सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हर परिवार को राशन कार्ड के दायरे में लाने के कार्य किसानों और आम जनों के हित में ही किए जा रहे है। प्रदेश सरकार आम लोगों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्री अकबर आज राजनांदगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस के मौके पर 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित गांधी विचार यात्रा के जिला स्तरीय समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समापन समारोह राजनांदगांव शहर के जय स्तंभ चौक में आयोजित किया गया। श्री अकबर समापन समारोह के पहले गांधी विचार पदयात्रा में शामिल भी हुए।
श्री अकबर ने कहा कि गांधी जी के संघर्ष और विचारों के कारण देश आजाद हुआ। उनके आदर्शों, संदेशों और कार्यों को सभी लोग जानते हैं। गांधी जी की प्राथमिकता देश को आजाद करना था। श्री अकबर ने कहा कि गांधी जी का प्रभाव पूरी दुनिया में है। समय बदलने के बाद भी उनके विचार और अधिक प्रासंगिक होते जा रहे हैं। उनके विचारों ने अनेक लोगों की विचारधार ही बदल दी। गांधी जी के जीवन काल में उन्हें नुकसान पहुंचाने का विचार रखने वाले लोग भी अपने विचार बदल दिए। श्री अकबर ने कहा कि छŸाीसगढ़ सरकार गांधी जी के विचारों पर चलकर भविष्य में भी छŸाीसगढ़ के जन-जन के विकास के लिए कार्य करेगी।
समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव ने की। समारोह में स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया। पùश्री सम्मान प्राप्त गायक श्री भारती ने अपने टीम के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजनों का गायन किया। समारोह में श्री अकबर सहित सभी अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *