13 अक्टूबर को मुंबई में रैली, 14 अक्टूबर को हरियाणा में प्रचार करेंगे राहुल गांधी

0

 

नई दिल्ली
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपनी चुनावी रैलियां शुरू करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों की ओर से बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी इससे पहले मुंबई में चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी 13 अक्टूबर को यहां चुनावी रैली करेंगे। राहुल गांधी को लेकर यह खबर ऐसे समय में आ रही है जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से ठीक पहले छुट्टी पर जाने के लिए भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा था, 'कांग्रेस पार्टी ने ट्रिपल तालाक बिल, सर्जिकल स्ट्राइक, हवाई हमले और अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध किया था। जब हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव हो रहे हैं, राहुल गांधी छुट्टी पर हैं। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आपको हरियाणा आना चाहिए। लोगों को बताएं कि आप जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन करते हैं या नहीं।'

राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी की ओर से आलोचना झेलनी पड़ी। कांग्रेस पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्तमान स्थिति और कांग्रेस पार्टी के भविष्य पर चिंता व्यक्त की। हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *