September 19, 2024

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक से किया अलंकृत

0

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक भी प्रदान किया 

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक और सराहनीय सेवा हेतु गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने शहीद पंकज सूर्यवंशी, शहीद सीताराम कुंजाम, शहीद  पायकू पोयामी, शहीद  मोतीराम तेलाम, रमेश कुमार नाग,  चाणक्य नाग एवं  ओमप्रकाश सेन को उनके अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने के लिये पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया। डॉ सिंह ने विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिये पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय  एच को राठौर को अलंकृत किया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक के लिये डॉ आनंद छावड़ा उप पुलिस महानिरीक्षक, सेनानी  एम आर आहिरे, सेनानी गोवर्धन राम ठाकुर, कंपनी कमाण्डर  प्रभुनाथ सिंह, उप निरीक्षक  पुने सिंह जूर्री, सहायक उप निरीक्षक  अमर साय, प्रधान आरक्षक  खुशाल चंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक मूयाराम मडकामी, प्रधान आरक्षक  चैनूराम गावड़े, आरक्षक  काशीराम कुंजाम को अलंकृत किया गया। गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक हेतु राजेश कुमार पाण्डेय संभागीय सेनानी नगर सेना जगदलपुर और  सुमन लाल साहू नायक नगर सेना राजनांदगांव को अलंकृत किया गया। जीवन रक्षा पदक हेतु यशवंत कुमार पिस्दा आरक्षक रक्षित केंद्र दुर्ग को अलंकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *