चरौदा(क) में जगह-जगह विराजे गजानंद, भक्तों की लग रही भीड़

0


(भानु प्रताप साहू)
बलौदाबाजार/कसडोल। देशभर में गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों सहित छत्तीसगढ़ में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, कसडोल मुख्यालय से लगा ग्राम चरौदा (क) में कई जगहों पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थानिय समितियों द्वारा स्थापित किया गया है, जिसमे गुरुघासी दास चौक में सतनाम महिला समूह के लोगो द्वारा गणेश भगवान की स्थापना के साथ यादव समाज, पैकरा समाज, कुर्मी समाज, सतनामी समाज, रजक समाज के लोगो ने भी अपने मुहल्लों में गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित किया है। यहाँ शाम होते ही भगवान गणेश जी की आरती की जाती है जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। यहाँ आरती के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन करते है जिसमे महिलाओं को उत्साहित करने के लिए खेलो जीतो प्रतियोगिता भी रखते है जिसमे महिलाए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। इसके अलावा समितियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समीप कीर्तन भी करते है, वही लोगों का मानना है कि गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित करने से घर मे शुख शांति बनी रहेगी और मनोकामना पूर्ण होती है। यहाँ भगवान गणेश की स्थापना में मुख्य रूप से महिला समूह में पुष्पा बघेल, साधना बंजारे, आत्मा बंजारे, सिद्धि बघेल, परेणा बघेल, राशि बंजारे, ललिता बघेल, लिली बंजारे, निर्मला बंजारे, ममता बंजारे, सेजल बंजारे, सपना बंजारे के साथ समिति के संरक्षक हेमंत बघेल की मुख्य भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed