कही पोर्न पर बवाल तो कही मिल रहा ईनाम: विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने वाले दो विधायको को मिली कैबिनेट मंत्री की कुर्सी

0

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उसके बाद से अकेले की काम कर रहे थे। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में 17 नए मंत्रियों काे शामिल किया है। नए मंत्रिमंडल में दो ऐसे भी चेहरे हैं, जो विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने के आरोपी रह चुके हैं।

साल 2012 के पाेर्नगेट स्कैंडल में इस्तीफा देने वाले दाे मंत्रियाें लक्ष्मण सवदि और सीसी पाटिल काे भी कैबिनेट में लिया गया है। सवदि वर्तमान में विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य भी नहीं हैं। 2012 में इन दाेनाें सहित तीन मंत्री विधानसभा में माेबाइल पर पाेर्न क्लिप देखते कैमरे में पकड़े गए थे और तीनाें काे इस्तीफा देना पड़ा था।

येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और दाे पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईशवरप्पा और आर अशाेक भी हैं। सीएम के अलावा 34 तक मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। अभी 17 पद खाली रखे गए हैं।

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच. नागेश और लक्ष्मण सावदी (जो विधानसभा या परिषद के सदस्य नहीं हैं) और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास पुजारी शामिल हैं। राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इनके अलावा, गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने शपथ ली। शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई इकलौती महिला हैं।

साभार:NEM,news everymomets.in

फ़ोटो क्रेडिट बाय:गूगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *