भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे लोग- सुनील सोनी

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में जहां एक ओर बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं वहीं बूथ लेवल के कार्यकर्ता डोर-टू-डोर एवं चौक चौराहों पर लोगों से संपर्क स्थापित कर लोगों को ऑन लाइन सदस्यता दिला रहे हैं और सदस्य बनने वालों से नाम, पता, मोबाइल नं., जन्मतिथि, सदस्य बनाने वाले का नाम और मोबाइल नं. के साथ फार्म भी भर रहे हंै। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को मिस्ड कॉल करवाकर सदस्यता क्रमांक दे रहे हैं वहीं पार्टी द्वारा जारी ई-आईकार्ड मिलने से लोग काफी प्रभावित भी नजर आ रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अधिकांश युवा तेजी से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। कई जगह भाजपा कार्यकर्ता कैंप लगाकर भी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं। इसी क्रम में आज पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड, सुंदर नगर वार्ड एवं माधवराव सप्रे वार्ड में सदस्यता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
रायपुरा माधवराव सप्रे वार्ड में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं एवं महिला स्व सहायता समूह के बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। देशवासियों को मोदी जी से बहुत आशाएं उम्मीदें हैं। उन्हें विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश न केवल सुरक्षित है बल्कि हर व्यक्ति तरक्की और उन्नति के राह पर बढ़ रहा है और लोग उनके और पार्टी के साथ जुडऩे के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। मैं देश में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं कि लोग श्री मोदी जी से कितने प्रभावित है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और लोग खुद होकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को फोन करके कह रहे हैं कि उन्हें भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना है। ऐसा उत्साह पहले कभी देखने को नहीं मिला। सदस्यता अभियान पार्टी की समयबद्ध चलने वाली प्रक्रिया है। परंतु लोग जिस तेजी से भाजपा से जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस का नामो निशान मिटने वाला है।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आप एक ऐसे राजनीतिक दल के सदस्य बनने जा रहे हैं जिनके नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से यह पार्टी आज विशाल रूप धारण कर चुकी है। देश एवं विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई है। यह पार्टी विचारधारा के साथ राष्ट्रीय भावनाओं और संस्कारों के साथ चलती है। यह पार्टी अनुशासन और सिद्धांतों पर चलती है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में कोई अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं है। देश आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समृद्धिशाली और सम्पन्न राष्ट्र बन रहा है। उनके नेतृत्व में देशवासी एक नया अध्याय और इतिहास लिख रहे हैं। आओ हम सब मिलकर राष्ट्र के नवनिर्माण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करें। एक ओर डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों को छूआ है वहीं छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है। इसे सजोए रखने के लिए हम सब मिलकर संघर्ष करते रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने लगभग 300 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिस पर देशवासी न केवल विश्वास करते हैं बल्कि इस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को आतुर नजर आ रहे हैं। आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ का कोई अहित नहीं कर सकता। आप सबका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती मीनल चौबे, जिला सदस्यता प्रभारी सत्यम दुवा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष आशु चन्द्रवंशी एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री संजय सिंह ने किया। इस अवस पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, रायपुरा के पार्षद दीनबंधु सिंह ठाकुर, पार्षद दिलीप यदु, पूर्व पार्षद गोपी साहू, शारदा गोस्वमी, भरत वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed