September 20, 2024

जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओ नें धूमधाम के साथ मनाया पूर्व विधायक गुलाब सिंह का जन्मोत्सव

0

जिला पंचायत अध्यक्ष कलादेवी व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेशम  त्रिपाठी सहित हजारो कार्यकर्ता हुए शामिल 

 

जोगी एक्सप्रेस 

ए .एन .अशरफ़ी 

चिरमिरी । बीते दिनों  मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ जनता कांगेस के कोरिया जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह का जन्मदिन जनता कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ  कोरिया जिला अध्यक्ष श्रीमती रेशाम  त्रिपाठी के नेतृत्व में चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।
पूर्व विधायक गुलाब सिंह  शाम ७ बजे   सामुदायिक भवन में पहुंचने पर जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओ नें उनका फूलमालाओ के साथ भव्य स्वागत किया । इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कलादेवी मरकाम एवं जनता कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ  की कोरिया जिला अध्यक्ष श्रीमती रेशम  त्रिपाठी की उपस्थिति में पूर्व विधायक गुलाब सिंह ने केक काटा जिसे वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ में वितरित किया गया । तदोपरांत कार्यकर्ता डीजे की धुन पर थिरके व  अपने नेता के साथ खुशी का इज़हार किया ! जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता न सिर्फ स्वयं डीजे की धुन पर जमकर नाचे बल्कि पूर्व विधायक गुलाब सिंह को भी स्टेज  पर चलने को  मजबूर कर दिया । कार्यकर्ताओ के आग्रह पर पूर्व विधायक गुलाब सिंह ने भी डीजे में बज रहे गीतों का लुफ्त उठाया,कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था का भी इंतज़ाम किया गया था जिसमे सभी कार्यकर्त्ता पदाधिकारी ने मिल कर भोजन किया  ।
पूर्व विधायक गुलाब सिंह के इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत अघ्यक्ष कलादेवी मरकाम एवं जनता कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ  की कोरिया जिला अध्यक्ष के साथ चिरमिरी उप जिला अध्यक्ष शाहिद  महमूद, मनेन्द्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष संतोस रजक लल्ला, मनेन्द्रगढ़ शहरी  अध्यक्ष नाजरा बेगम, इन्द्रजीत सिंह ,सोनू ,शिवपूजन अग्रहरि, युवा नेत्री शाहीन  खान, असबीर छाबड़ा, अभिषेक  परासर , राजेष सिंह संतोस कुमार महापात्र, अतीकुर्रहमान, विकास श्रीवास्तव, राहुल मलिक एवं जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *