भाजपा के धरना से चिटफंड कांड और आरोपी पूर्व सांसद क्यो गायब थे-विकास तिवारी

0

रायपुर,छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित धरना को केवल और केवल लोकतंत्र में भाजपा को जीवित रखने का ठोंग बताया है और कहां है कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी जनहित के विषय को लेकर संजीदा होती है तो छत्तीसगढ़ राज्य के लाखों लोगों से उनके खून पसीने की हजारों हजार करोड़ो रुपए को जिन चिटफंड कंपनियों द्वारा लूटा गया जिसके कारण की सैकड़ों बेकसूर एजेंट जेल भी गए और कईयों ने आत्महत्या भी कर ली थी उस विषय को भी पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा धरना में उठाना था। चिटफंड कांड के मुख्य आरोपी भाजपा शासन काल में ना केवल आजाद घूमते रहे बल्कि प्रदेश को लूटने का काम अनवरत बेरोकटोक करते रहे। कल के धरना में अगर चिटफंड कांड के विषय को भी प्रमुखता से लिया जाता और चिटफंड कांड में फंसे हुए जनता के हजारों हजार करोड़ों रुपयों की लूट पर भी आवाज बुलंद किया जाता तो कहा जा सकता था कि है धरना लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और जनता के हित के लिए आयोजित किया गया था।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव का कल के धरना से गायब रहने का भी सवाल जनता और चिटफंड कांड में अपने हजारों हजार करोड़ों रुपया गवा चुके प्रदेश की भोली-भाली जनता भी पूछ रही है जनता जानना चाहती है कि उनके खून पसीने की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले चिटफंड कंपनियों और उनके मालिकों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी मौन क्यों है? प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूछा कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी चिटफंड कंपनियों में डूबे प्रदेश के दस हजार करोड़ से अधिक की राशि को वापस दिलाने का मुद्दा उठाएंगे ? क्या चिटफंड कांड में फंसे हुए लोगों की मदद करेंगे ? क्या चिटफंड कांड में बेवजह जेल में बंद चिटफंड एजेंटों की आवाज को बुलंद करेंगे ? इन सभी विषयों को भी बेबाकी के साथ जनता को बताना चाहिए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed