पांच दिन बीतने के बाद भी लापता एएन-32 विमान का कोई पता नहीं

0

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना का AN-32 प्लेन अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास स्थित मेचुका एयरबेस से पिछले कई दिनों से लापता है। विमान के गायब होने के बाद वायुसेना ने इसका पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया था लेकिन, अब-तक इस विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस अभियान में वायुसेना के साथ थल सेना भी जुट गई है। स्थल के संभावित स्थान की कुछ जानकारी प्राप्त हुई थी। हालांकि, अभी तक किसी मलबे को नहीं देखा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के दल सियांग जिले के आसपास के इलाकों की तलाश कर रही हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को सियांग, पश्चिम सियांग, लोअर सियांग और शि-योमी के जिला प्रशासन से लापता विमान के लिए खोज अभियान तेज करने का आह्वान किया था।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को खोज और बचाव कार्यों के बारे में हर अपडेट दी जा रही है। रक्षा मंत्री ने विमान और उसमें मौजूद लोगों का पता लगाने के लिए सभी संभावित संसाधनों का उपयोग करने का निर्देश दिया है। लापता AN-32 विमान का पता लगाने के लिए इंडियन एयरफोर्स एविएशन रिसर्च सेंटर के ग्लोबल 5000 सर्विलांस एयरक्राफ्ट और NTRO स्पाई सैटलाइट के साथ दूसरे चीजों का भी इस्तेमाल कर रहा है। अपने स्पेशलिस्ट सेंसर की मदद से वह जमीन पर बेहतर तस्वीर हासिल कर सकते हैं।

बतादें भारतीय वायुसेना का एक AN-32 प्लेन लापता हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान ने असम के जोरहाट से अरुणाचल के मेनचुका के लिए उड़ान भरी थी। उसमें कुल 13 लोग सवार हैं। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसका एयरबेस से संपर्क टूट गया था। उसके बाद से इस प्लेन का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *