प्रदेश कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न

0


रायपुर- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैठक आज दिनांक 30.05.2019 को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर में आयोजित किया गया। इस बैठक में निम्नांकित विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने पद से इस्तीफा दिये जाने के विरोध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद में बने रहकर कांग्रेस संगठन को नई दिशा में रचनात्मक गतिविधयों से संबल बनाने की जरूरत बताया गया एवं राहुल गांधी को हर तरह से सहयोग प्रदान करने का संकल्प बैठक में सेवादल के पदाधिकारियों, सदस्यगणों दोनो हाथ उठाकर समर्थन करते हुये प्रस्ताव पारित किया, इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं मोर्चा संगठनों के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थ्ति थे। कार्यक्रम में नवनियुक्ति सेवादल प्रदेश कार्यकारी मुख्य संगठक अरूण ताम्रकार तथा अतिरिक्त मुख्य संगठक अशोक शुक्ला भी उपस्थ्ति थे। इस बैठक में प्रदेश जिला के समस्त पदाधिकारियों, संगठकों तथा महिला पदाधिकारियों एवं संगठक उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *