कान्स में प्रियंका के लुक को लोगो ने किया पसंद

0

कान्स : इन दिनों कान्स में बॉलीवुड हस्तियां छाई हुई है। ऐसे में अगर प्रियंका चोपड़ा का नाम न आएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने इस बार कान्स में डेब्यू किया है। वह अपने हॉट लुक से फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जहां कान्स के पहले दिन प्रियंका अकेली नजर आईं, उसके बाद पति निक जोनस हर एक वक्त उनके साथ नजर आए। इसी बीच प्रियंका के रेड कलर की हॉट ड्रेस की काफी चर्चा हो रही है। इस ड्रेस में भी प्रियंका, निक के साथ इंटीमेट पोज देती दिखाई दे रही है। दोनों की बेहद सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें Tommy Hilfiger ब्रांड की रेड शिमरी गाउन पहना हुआ था। इस गाउन में काफी डीप बैकलेस है। जिसके कारण यह हर किसी को आकर्षित कर रहा है।

इस लुक के काथ प्रियंका लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ पौनी हेयरस्टाइल और गोल्डन हुक पहने हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका इस लुक में काफी हॉट लग रही हैं।

प्रियंका ने इस लुक के साथ पति निक जोनस के साथ कई हॉट तस्वीरें क्लिक कराई। ऐसी ही एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें निक पीछे साइड में हाथ का अंगूठे गाउन में डाले हुए नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *