September 20, 2024

भाजपा को चुनाव में करें साफ, नहीं तो आने वाली पीढ़ी नहीं करेगाी माफ,जोगी की आवाज जन जन तक

0

जोगी की आवाज को जन जन तक प्र्रदेश भर में पहुंचाया कार्यकर्ताओं ने

• जन जन जोगी अभियान में जोगी शपथ को हर हाथ दिया जोगी समर्थकों ने

• रायपुर पश्चिम में जुटे पार्टी पदाधिकारी व सैंकड़ों कार्यकर्ता
• पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुलाबी रंग में रंगे  

• जन जन जोगी गीत से गूंजा छत्तीसगढ़, 

 
भाजपा को चुनाव में करें साफ, नहीं तो आने वाली पीढ़ी नहीं करेगाी माफ

जोगी एक्सप्रेस

रायपुर  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी हाईकमान अजीत जोगी जी के निर्देशानुसार राज्य भर में आज पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जन जन जोगी अभियान चलाया गया, जोगी जी द्वारा जारी शपथ पत्र की छायाप्रति हर हाथ में दिया गया और शपथ पत्र को पढ़कर भी सुनाया । इसी कड़ी में आज राजधानी के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी चैंक में पार्टी के सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए इस दौरान जन जन जोगी गीत से पूरा क्षेत्र गंूजता रहा तथा जोगी शपथ पत्र की हजारों छायाप्रतियां घर घर जाकर वितरित किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश संयोजक व पूर्व मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री तिलक राम देवांगन ने जन जन जोगी अभियान की शुरूवात करते हुए कहा जनता कांग्रेस देश की पहली राजनीतिक दल हैं और श्री जोगी जी देश के पहले नेता हैं जो जनता जर्नादन को शपथ पत्र के माध्यम से उनके हक और अधिकार को दिलाने के लिए प्रतिबध्द हैं। इस  अवसर पर  महेश देवांगन ने कहा छत्तीसगढ़ की हितों की रक्षा और खुशहाल छत्तीसगढ़ की निर्माण के लिए बनी हैं जनता कांग्रेस,  जोगी जी प्रदेश के ढाई करोड़ जनता की आवाज हैं जिनके लिए वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  विनोद तिवारी ने आउटसोर्सिंग पर सवाल उठाते हुए कहा सरकार प्रदेश से बाहर के लोंगो को नौकरी देकर के 20 लाख बेरोजगार युवाओं को छल रही हैं जिसकी आवाज को विधानसभा में हमारे नेता अमित जोगी जी उठाते रहते हैं,  14 साल में सरकार का बजट कई हजार करोड़ रूपया बढा़ हैं लेकिन विकास का प्रतिशत न के बराबर हैं, श्री जोगी जी प्रदेश की ढाई करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं और उनके लिए चिंतित रहते हैं उनके जैसा कोई दूसरा नेता नहीं हैं यदि आगामी चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता नहीं दिखाते हैं तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव गजेन्द्र देंवागन, पप्पु बघेल, कमजलेश मिश्रा, शरण जीत सिंह तेतरी, प्रकाश मारकाण्डे, राम चक्रधारी ने भी संबोधित किया। इसी तरह युवा जनता कांग्रेस के उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण विधानसभा में भी जन जन जोगी अभियान चलाया गया। आज जन जन जोगी अभियान में प्रमुख रूप से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश संयोजक तिलकराम देवंागन, राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी महेश देवांगन, युवा जनता कांग्रे्रस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे, प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश देवांगन, प्रदेश महासचिव आसिफ मेमन, प्रदेश सचिव गजेन्द्र देवांगन, युवा जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, रायपुर पश्चिम विधानसभा प्रभारी व संगठन मंत्री शरणजीत सिंह तेतरी, जनता कांग्रेस मजदूर यूनियन के प्रदेश संरक्षक प्रमोद सरावगी, युवा जनता कांग्रेस मजदूर युनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मारकण्डे, नथेला ध्रुव,  सांस्कृतिक विभाग श्रीमती सीमा कौशिक, आई. टी. विभाग प्रदेश संयोजक इस्माईल अहमद, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष योगेश साहू, रामबाबू साहू, तुलसी खन्ना, राजाराम बया, डाॅ. विक्रम सिंघल ,डाॅ उदय रात्रे, अनुसूचित विभाग के प्रदेश संयोजक पप्पू बघेल, युवा जनता कांग्रेस पश्चिम विधानसभा राम चक्रधारी, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष सैयद उमेर, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष विनोद चैहान, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष संदीप यदु, नगरीय निकाय विभाग के सन्नी तिवारी, विक्रम सिंह राजपूत, विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भुवन यादव, दिनदयाल बंजारे, लेखचंद डोंगरे, युवराज कुमार, नरेन्द्र कुर्रे, प्रमोद वैद्य, ईश्वर जोगी, राधेश्याम धृतलहरे, अभिनव टोप्पो संतोष देवांगन,  शफी उल्लाखान, एजाज खान, यशोदा मनहरे, रघुवीर निषाद, दीनू ठाकुर, तुकाराम साहू,  देवा साहू सहित बड़ी संख्या मंे पदाधिकारी एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *