कांग्रेस ने जारी की चुनाव प्रत्याशी की नई सूची

0

नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार देर रात लोकसभा चुनाव के लिए 31 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने अब तक कुल 293 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। गुरुवार जारी की गई इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से छह और गुजरात से छह उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
उत्तर प्रदेश के फूलपुर से पंकज निरंजन को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। महाराजगंज से कांग्रेस ने तनुश्री त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। तनुश्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल में सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी हैं। शिवपाल की पार्टी प्रसपा (लोहिया) ने पहले ही तनुश्री को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है। वहीँ संभल लोकसभा सीट से मेजर जेपी सिंह को कांग्रेस ने चुनाव के मैदान में उतारा है।
शाहजहांपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट से कांग्रेस ने ब्रह्म स्वरूप सागर को अपना प्रत्याशी बनाया है। झांसी से शिवसरण कुशवाह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। देवरिया लोकसभा सीट से नियाज अहमद को कांग्रेस ने मैदान मने उतारा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 13वीं सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसमें सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। हर बार की तरह सोनिया रायबरेली और राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *