जानिए कैसी रहेगी दीपिका, सोनम और प्रियंका जैसी बॉलीवुड दिग्गजों की ये पहली होली

0

मुंबई , रंगों का प्यौहार होली में बस 2 दिन बाकी हैं। देशभर में इस प्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी होली के रंग खूब देखने को मिलते हैं। पिछले साल बॉलीवुड में कई सितारों की शादी हुई जिसमे दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, सोनम कपूर समेत कई ऐसे जोड़ी है जिनकी शादी के बाद यह पहली होली होगी। शादी के बाद हर प्यौहार बेहद खास रहता है लेकिन होली का त्यौहार सबसे ज्यादा खास होता हैं। आखिकार प्यार का जो रंग चढ़ता है।बॉलीवुड की मस्तानी और बाजीरावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14-15 नवंबर को इटली की लेक कोमो में हुई थी। शादी के बाद इन दोनों की भी यह पहली होली है। माना जा रहा है कि बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। बता दें कि इन दिनों दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी सिंगर निक जोनस के साथ 1 और 2 दिसंबर साल 2018 को शादी की थी। इस बार की होली निक और प्रियंका के लिए बेहद खास होगी। दोनों के प्यार का रंग और भी गहरा होगा।मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाड़ली बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से 15 दिसंबर साल 2018 को हुई थी। अंबानी परिवार के लिए ये होली बेहद ही खास होगी। इस साल मुकेश अंबानी की बेटी और बहू की पहली होली है। 9 मार्च को आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से हुई हैं। यानी अंबानी परिवार से डबल होली सेलिब्रेशन होने वाला है।दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने भी हाल ही में शादी की है। सायशा ने तमिल एक्टर आर्या के साथ हैदराबाद में 10 मार्च को सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सायशा और आर्या की यह पहली होली होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने साल 2018 के मई में बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी हैरान था। गुपचुप शादी के पीछे नेहा की प्रेगनेंसी को बताया जा रहा हैं। शादी के 6 महीने बाद नेहा एक बेटी की जन्म दिया। जिसका का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा।बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर ने 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी की थी। शादी के बाद सोनम और आनंद की ये पहली होली हैं। जिसमे कपूर और आहुजा परिवार एक साथ शामिल होगा।11 मई साल 2018 को अचानक ख़बर आयी कि सिंगर हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से शादी की। इस जोड़ी ने भी गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस साल इस कपल की पहली होली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *