23 करोड़ से ज्यादा बार देखे गए इस गाने की जाने खासियत

0

नई दिल्ली. खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने रिलीज़ होते ही वायरल होने लगते हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार का नाम तो आपने सुना ही होगा। जिस फिल्म में खेसारी लाल यादव बतौर अभिनेता एक्टिंग करते हैं वो फिल्म खूब हिट होती है ठीक इसी तरह खेसारी लाल यादव के वीडियो सॉन्ग भी जब जब रिलीज़ होते हैं खूब वायरल होते हैं और दर्शकों को खूब पसंद भी आते है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का ऐसा ही एक और वीडियो खूब धूम मचा रहा है। ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ भोजपुरी गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे खूब सुन रहे हैं। इस भोजपुरी गाने को आवाज़ दी है खेसारी लाल याद और प्रियंका सिंह ने तो वही गाने के बोल लिखे हैं पवन पांडे ने। जबकि गाने का म्यूज़िक शंकर सिंह ने दिया है। आप भी देखिए इस भोजपुरी गाने का वीडियो

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम है। इन्हे पसंद करने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। वही इस भोजपुरी गाने को लेकर आलम ये है कि रिलीज़ होने के बाद से अब तक इसे 23 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *