जॉर्ज फर्नांडिस की अंत्येष्ठि से पहले हुई प्रार्थना सभा, सीएम नीतीश कुमार हुए शामिल

0

पटना। दिवंगत जॉर्ज फर्नांडिस के दिल्ली स्थित आवास पर गुरुवार को अंत्येष्ठि से पहले गुरुवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने बिहार में समता पार्टी के संस्थापक रहे जॉर्ज फर्नांडिस को नमन किया।

इसके पहले नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यर्पण किया। मौके पर जॉर्ज फर्नांडिस के परिवार के लोगों के अलावा बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, बिहार राज्य योजना पर्षद के सदस्य संजय झा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पंचशील पार्क स्थित उनके आवास पर तमाम लोगों ने प्रार्थना की। उनके कार्यों को याद किया। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जॉर्ज फर्नांडिस की पत्नी लैला फर्नांडिस से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया। कहा कि ईश्वर इस दुख के सहने की ताकत दे।

बता दें लम्बे समय से ख़राब स्वास्थ की समस्या से जूझ रहे जॉर्ज फर्नांडिस का बीते दिनों निधन हो गया था, जिसके बाद गुरुवार को अंत्येष्ठी का कार्यक्रम रखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *