आज बजट : मध्यवर्ग को टैक्स में राहत, किसानों की मदद के लिए विशेष कदम उठाने का होगा ऐलान?

0

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। हालांकि, सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यह वित्तवर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट नहीं होगा। इसके बावजूद चुनावी साल होने की वजह से विभिन्न वर्ग सौगातों की उम्मीद कर रहे हैं।

पिछले दिनों कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनावो में किसानो के मुद्दे को लेकर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है की आने वाले दिनों में होने वाले लोकसभा चुनावो के चलते अंतरिम बजट में कई दिलचस्प घोषणाएं हो सकती हैं। इनमें संभवतः कृषि क्षेत्र के संकट को दूर करने के साथ-साथ मध्यवर्ग को टैक्स में राहत देने के प्रयास शामिल होंगे। दरअसल सरकार के सामने अगले आम चुनाव की चुनौती है जिसे किसानों एवं मध्यवर्ग की विशाल आबादी का दिल जीतकर आसान बनाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में वित्तमंत्रालय का प्रभार संभाल रहे गोयल सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर की आज्ञा से अपना बजट भाषण देंगे। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाले अंतरिम बजट में किसानों और मध्यम वर्ग को लुभाने के लिए उन्हें कई रियायतें दी जा सकती है। किसान देश की आबादी में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं और उसके बाद मध्यम वर्ग सबसे बड़ा वर्ग है। इसलिए, माना जा रहा है कि सरकार का इन दोनों वर्गों पर जोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *