September 20, 2024

डॉ दासरी नारायण राव को भिलाई वासियो ने अश्रुपूरित श्रद्दांजलि दी।…. के.उमाशकंर राव

0

जोगी एक्सप्रेस 

भिलाई पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री, राज्यसभा सदस्य, तेलुगु हिंदी, कन्नड़, तमिल एवं अन्य भाषा के फिल्मी निर्माता, निर्देशक व समाज सेवी डॉ दासरी नारायण राव का निधन 30 मई 2017 को हैदराबाद हुआ।दक्षिण भारतीय समाज विभाग प्रदेश अध्यक्ष के उमाशकंर राव बताया कि डॉ दासरी नारायण राव को कई बार तेलुगु बेस्ट डायरेक्टर फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।इसके अलावा ओसे रामूलम्मा, मेघसंदेसम, कंटे कुतुरुने कनाली ऐसे फिल्मे राजनैतिक व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने मे मील का पत्तर साबित हुई।बीते दिनों  शाम 6.30 बजे भिलाई सेक्टर 1 नेहरू कल्चरल हाउस के प्रांगण मे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) दक्षिण भारतीय समाज विभाग द्वारा श्रद्दांजलि सभा आयोजित की गई।क्षेत्र के गणमान्य वरिष्ठ एवं युवा तथा महिलाओं ने उपस्तित होकर श्रध्दा सुमन अर्पित किये।सर्व प्रथम उपस्तित जनों द्वारा डॉ दासरी नारायण राव के तैल चित्र पर माल्यार्पण किये तथा द्वीप प्रज्वलित किये।दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किये।श्रद्दांजलि सभा मे समाज सेवी सर्व श्री एन एन राव, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) दक्षिण भारतीय समाज विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के उमाशकंर राव, उपाध्यक्ष एम के राव, उत्तर भारतीय विभाग प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री राकेश रॉय, आवासहीन जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जीवनलाल सोनवानी, रंगमंच के कलाकार बी ए नायडू , छत्तीसगढ़ी फिल्मो के अभिनेता प्रदीप शर्मा, आंध्र साभिमान एसोसिएशन उपाध्यक्ष वी सूर्यनारायण, महासचिव वी सी शेखर, कलांजली नाट्य अध्यक्ष के राजू , भोजपूरी गीतकार मनोज शर्मीला, तेलगु गीतकार आनंद राव, समाज प्रमुख व यूनियन नेता आर डी राव,कलिंगा समाज अध्यक्ष  लिंगेस्वर राव, भिलाई जालारी समाजम महासचिव जगदीश राव, उपाध्यक्ष दुर्योधन राव, समाज के प्रमुख एम ईस्वर राव,  वी अप्पाल स्वामी, एम धर्म राव, एम पापा राव, सी एच गणपति राव,के राम मूर्ति,  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी के प्रदेश महामंत्री दुर्गेश ताम्रकार, प्रदेश सचिव दीपक भाटिया, श्रमिक नेता आर डी कोरी, ललित साव, डॉ सुखराम साहू , मिडिया प्रभारी जी माधव राव, महिला नेत्री अनसूया मरकाम, गीता बघेल, कृष्णा पात्रे, चंद्राकान्ति सागर, चरोदा भिलाई 3 नगरपालिक निगम अध्यक्ष जी किशोर, भिलाई विधान सभा युवा जिलाध्यक्ष राम यादव, औद्योगिक क्षेत्र जिलाध्यक्ष शादिक खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष यादव, के प्रसाद राव, के नीलाधर, डी येसय्या, वी कृष्णा, रमेश कुमार साहू , मणिकांत सुयवंसी, आशीष कस्यप, एस आदिनारायण, जी एल राव, एल पुन्नाय्या, जानकी राव, वैकुण्ठ राव एवं सैकड़ो सदस्य उपस्तित होकर श्रद्दांजलि अर्पित किये।डॉ दासरी नारायण राव की यादो को स्मरण किये।गरीब परिवार मे जन्म लेकर अपने कार्यो से ऊँचे मुकाम हसुल किये।राष्ट्रीय स्तर पर नेता व अभिनेता एवं निर्देशक के रूप विश्वस्तर पर नई पहचान बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *