September 20, 2024

भैयाथान में जनता कांग्रेस(जे ) की बैठक सम्पन्न

0

जोगी एक्सप्रेस 

ब्यूरो अजय तिवारी 

सूरजपुर – संगठन के विस्तार को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी की जिला इकाई की बैठक  विश्रामगृह भैयाथान में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव (अध्यक्ष ग्रामीण), आनन्द चौधरी (अध्यक्ष शहरी), कमलेश दुबे, संजीव सेट्टी, सोनू वसीम अंसारी, सिद्धार्थ सिंह बघेल, दिलीप जायसवाल, नितेश छोटू दुबे उपस्थित थे। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए छ ग युवा जनता कांग्रेस जे जिला उपाध्यक्ष अमित चौबे, जिला महासचिव अतुल लकड़ा व नितेश दुबे, जिला सचिव जाकिर खान, जिला संयोजक सोशल मीडिया विनय देवांगन व छात्र संगठन के जिला उपाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह,  नगर अध्यक्ष अमित ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष श्रवण देवांगन, नगर उपाध्यक्ष सक्षम मिश्रा, नगर सचिव कृष्णा पाल, नगर महा सचिव जगरनाथ नगर सचिव राजू यादव  व सोशल मीडिया प्रभारी अंकित यादव को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *