अफगानिस्तान में सोने की खदान ढहने से 30 की मौत

0

कुंदुज। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में सोने की एक खदान ढहने से 30 लोगों की मौत हो गई। कोहिस्तान जिले में हुई इस घटना में सात लोग घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक पीडि़तों में गांव के वह लोग शामिल हैं जो अवैध रूप से सोने का खनन करने की कोशिश कर रहे थे।

इसके लिए उन्होंने इलाके से बहने वाली नदी के किनारे 60 मीटर गहरा गढ्डा खोदा था। खदान ढहने के वक्त वहां करीब 50 लोग मौजूद थे। प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता ने कहा, ‘गरीब ग्रामीण ठंडे के समय कमाई करने के लिए अवैध तरीके से खनन करते हैं।

खदानों तक पहुंचने के लिए वह गहरी सुरंगें खोद डालते हैं और कई बार इस तरह के हादसे का शिकार हो जाते हैं।’ पुलिस का कहना है कि भारी बर्फबारी के कारण हुए भूस्खलन से खदान ढह गई।

देश में अवैध खनन की कई घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। यह आतंकी संगठन तालिबान की आमदनी का प्रमुख स्त्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *