असत्य आधारित भाजपा की अंत की शुरुआत 11 दिसंबर से होगी – धनंजय सिंह

0

 

रायपुर,भाजपा के प्रदेश महामंत्री संतोष पांडे, डॉ सुभाऊ राम कश्यप और गिरधर गुप्ता के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असत्य आधारित भाजपा की अंत की शुरुआत 11 दिसंबर से होगी। भाजपा सरकार के वादाखिलाफी, अराजकता से व्यथित जनता का आक्रोश मतदान केंद्रों में सुनामी बनकर भाजपा के ऊपर कहर  बरपा और जनता भाजपा को उसके 15 साल के कर्मों का दंड कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश देने के संकेत के साथ दिया। उन्होने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता के आक्रोश से लगता है कि अब भाजपा के नेताओं को पूर्व की तरह अपने पार्टी का नाम बदलने की आवश्यकता पड़ेगी। भाजपा को लोकतंत्र पर कभी भरोसा ही नहीं था। पूर्व में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा के उपचुनाव हो या नगरीय निकायो का चुनाव हो भाजपा ने जनादेश का अपमान करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने में भी नहीं चुकी। भाजपा के कारण छत्तीसगढ़ ही नहीं पूर्व में हुए अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी लोकतंत्र तार-तार हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की जनता ने स्पष्ट संकेत कांग्रेस की सरकार बनाने का दिया है। अब एग्जिट पोल के नतीजों से भी स्पष्ट हो गया है कि राज्य की जनता भाजपा की सरकार से मुक्ति चाहती है लेकिन भाजपा के नेता और भाजपा जनता के संदेशों को एग्जिट पोल के नतीजों को नकार कर पूर्व की तरह ही लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर जनादेश के विरुद्ध काम कर चौथी बार सत्ता पाने षड़यंत्र करने में लगे है, जिसमें वे कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 साल के भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार, अराजकता, कमीशनखोरी से राज्य की जनता इतनी त्रस्त थी कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों को कई जगह जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा और प्रचार छोड़कर भागना पड़ा। कई गांव में भाजपा के प्रत्याशियों को घुसने तक नहीं दिया गया। दोनों चरणों के मतदान पूरा होने के बाद किसान अपना उपज बेचने नही गये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव सहित वरिष्ठ नेताओं के आश्वासन के पश्चात किसानों का धान मंडियों तक पहुंचा। कांग्रेस के संकल्प पर छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता ने विश्वास जताया और 15 साल की असत्य आधारित भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान किए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य एवं केंद्र में बैठी भाजपा सरकारों के तानाशाही रवैया से जनता पीड़ित है। जनता इनके झूठ, असत्य को समझ चुकी है। बिना प्लानिंग के एकाएक नोटबंदी किया गया जिसे देश और देशवासियों को नुकसान हुआ। देश के साथ बार-बार हो रहे धोखाधड़ी हो चाहे रक्षा सौदों में अपने करीबी को फायदा पहुंचाना हो, बैंक कर्ज दबाने वाले माल्या, नीरव मोदी, चौकसी को विदेश भगाने में मदद करना हो भाजपा की सरकारें करते आई है। भाजपा की सरकार ने किसानों के बजाय चंद उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। भाजपा की इस हरकत को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर 2018 को छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम राज्यों से असत्य आधारित भाजपा का अंत की शुरुआत होगी और 2019 में केंद्र भी भाजपा मुक्त होगी। अब मिले रूझानों से जनादेश कांग्रेस के पक्ष में है पांच राज्यों में जनता ने परिवर्तन का संदेश दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed