मतगणना : महज 9 दिन शेष, प्रत्याशियों की धड़कने तेज

0

जिले के 7 सीटों पर कांटे की टक्कर


बिलासपुर, जिले के सात विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्यशियों की धड़कनें तेज होने लगी है। इस बार सभी सीटों पर मुकाबला कांटे का है। इससे प्रत्याशियों की बैचेनी बढ़ गई। भाजपा कांग्रेस के अलावा जनता कांग्रेस भी इस दौड़ में शामिल है।
गौरतलब है कि प्रदेश में 20 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था। इसमें प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान उतरा है। इस मुकाबले में अधिकांश जगहों पर कांटे की टक्कर है। ऐसे में जिले की सभी सातों सीटों पर भी रोचक मुकाबला है। इसमें बिलासपुर विधानसभा की जीत-हार सभी पार्टियों के लिए खास महत्व रखता है। इस सीट पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई है। इस बार भी भाजपा ने मंत्री अमर अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके सामने कांग्रेस ने शैलेष पांडे को उतारा है। यहाँ पर दोनों के बीच ही मुकाबला है। जिसे लेकर पार्टियां अपने-अपने तरीके से समीक्षा कर रही है। इसके अलावा जनता कांग्रेस से बृजेश साहू चुनावी मैदान में हैं, जो प्रमुख दलों के वोट गणित पर प्रभाव डाल सकते हैं। वहीं बिल्हा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 29 प्रत्याशी चुनाव समर में हैं। इस सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक चुनावी मैदान में हैं। जिसके मुकाबले में कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला को उतारा है। इस सीट पर वर्तमान विधायक सियाराम कौशिक, अभी जनता कांग्रेस की सीट से इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हंै।
वहीं मस्तूरी विधानसभा से भाजपा ने पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी को उतारा है। जिसके मुकाबले में कांग्रेस से वर्तमान विधायक दिलीप लहरिया हैं। जबकि जोगी कांग्रेस और बसपा गठबंधन की तरफ से पाटले को चुनावी जंग में हैं । यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला है। कोटा विधानसभा से भाजपा के काशीराम साहू और कांग्रेस से विभोर सिंह आमने-सामने हंै। जबकि वर्तमान विधयाक रेणु जोगी इस बार जनता कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में है। इस तरह मरवाही सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी खुद चुनाव लड़ रहे। जिनके सामने भाजपा की अर्चना पोर्ते और कांग्रेस से गुलाब है। बेलतरा सीट से भाजपा के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह है। जिनका मुकबला जनता कांग्रेस के अनिल टाह औऱ कांग्रेस के राजेंद्र साहू से है। तखतपुर में कांग्रेस से रश्मि सिंह का भाजपा के हर्षिता पांडेय और जनता कांग्रेस के संतोष कौशिक के बीच है। कुल मिलाकर सभी जगहों पर अच्छी खासी टक्कर है। ऐसे में प्रत्याशियों की हालत काफी टाइट है।
इधर मतगणना की तारीख भी धीरे-धीरे करीब आ रही है। 11 दिसम्बर को मतों की गिनती कोनी स्थिति शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसे लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होने लगी है। अपने-अपने तरीके से हार जीत का आकलन प्रत्याशी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed