51 सीटों पर का दावा भी भाजपा की ताजातरीन जुमलेबाजी के अलावा और कुछ नहीं:त्रिवेदी

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

मिशन 65 प्लस और 51 प्रतिशत वोट के भाजपा के दावे जुमला निकले

भाजपा संगठन प्रमुखों की जुमलेबाजी लगातार हो रही है बेनकाब

निर्वाचन में बड़ी गड़बड़ियों और धांधलियों पर भाजपा क्यों है खामोश?


रायपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा 51 सीटें आने को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह भाजपा की ताजातरीन जुमलेबाजी के अलावा और कुछ भी नही है। भाजपा संगठन प्रमुखों की जुमलेबाजी लगातार बेनकाब हो रही है। पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ने की बात कही और इसे क्लिक ना होता देख कर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने के लक्ष्य को सामने रखा गया। यह दोनों ही दावे और लक्ष्य जुमला साबित हुए। इन दोनों में ही सफलता ना मिलती देख कर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक अब 51 सीटें मिलने का दावा किया है जबकि हकीकत यह है कि भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में बुरी तरीके से सफाया होने वाला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में और खासकर किसानों में वादाखिलाफी के कारण भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी थी और कांग्रेस ने किसानों को मजबूत बना कर और कृषि को मजबूत बना कर छत्तीसगढ़ की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को ताकतवर बनाकर व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने का जो सकारात्मक लक्ष्य सामने रखा है, उसे देखते हुए हर वर्ग ने कांग्रेस को जो अभूतपूर्व समर्थन सहयोग दिया है, उसके परिणाम स्वरूप और कांग्रेस को अच्छी सफलता इन चुनावों में मिलेगी। 51 सीटों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का दावा हवाहवाई ही साबित होगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दरअसल भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास ही नहीं करते है और येनकेन प्रकारेण सत्ता हथियाना चाहती है। पूरे प्रदेश में 573 से अधिक ईवीएम मशीनों के खराब होने पर भाजपा द्वारा किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं किये जाने पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुये इतनी बड़ी संख्या में मशीने खराब होने पर पूरे प्रदेश में मतदाताओं को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ा। स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी की घटना धमतरी में उजागर हुयी लेकिन भाजपा ने कोई आपत्ति नहीं की है। इन धांधलियों और गड़बड़ियों के द्वारा भाजपा ने निर्वाचन प्रभावित करने की साजिश रची है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जागरूकता और मेहनत के कारण भाजपा को सफलता नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *