कॉंग्रेस ने शाह के खिलाफ किया चुनाव आयोग से शिकायत

0

राजस्थान,कॉंग्रेस ने राजस्थान मे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग मे शिकायत दर्ज कराया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि अमित शाह ने अपनी हालिया बीकानेर यात्रा के दौरान विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाया है।कॉंग्रेस ने राजस्थान के शहरी विकास और आवास मंत्री श्रीचंद कृपलानी और भाजपा विधायक रामहेत यादव के खिलाफ भी चुनाव आयोग मे शिकायत दर्जा कराया है।पार्टी ने कहा की अमित शाह, मंत्री और विधायक ने राज्य मे लागू आचार संहिता का उल्लंघन किया है।कॉंग्रेस के प्रवक्ता सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि मंत्री और निम्बाहेरा से पार्टी उम्मीदवार कृपलानी ने जनता की भावनाओं को उकसाने का काम किया है। कृपलानी ने जनता से कहा कि अगर उन्होने उन्हे (कृपलानी) वोट नहीं दिया तो वो आत्महत्या कर लेंगे।राजस्थान में अवैध रेत खनन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अलवर के किशनगढ़ बेस के पार्टी के उम्मीदवार भाजपा विधायक रामहेत सिंह यादव ने एक टिप्पणी की जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना ​​है।एक विडियो मे विधायक ने कहा कि वो रामहेत यादव की सरकार है जिसके कारण भरी हुई ट्रैक्टर और ट्रौली से आप खेल रहे हैं।शर्मा ने यह भी कहा कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी राजेश चौहान के खिलाफ चुनाव आयोग के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है। चौहान की पत्नी शोभा चौहान सोजत से भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक सेवा में होते हुए भी चौहान भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं।राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने अपने मुख्य उम्मीदवार और मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार सचिन पायलट को टोंक से मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चौहान के खिलाफ पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह को झालर पाटन से मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *