राम तेरी गंगा मैली हो गई कांग्रेस के पाप धोते धोते:मनोज तिवारी

0

कांग्रेस वह दिवालिया बैंक है जो पोस्टडेटेड चेक बांटती है- मनोज तिवारी

आम आदमी गुंडों की पार्टी:मनोज तिवारी

रायपुर। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रवार्ता में कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए कहा कि राम तेरी गंगा मैली हो गयी, कांग्रेसियों के पाप धोते-धोते…. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह दिवालिया बैंक है जो पोस्टडेटेड चेक बांटती है। 55 साल के राज में कांग्रेस ने देश की जनता को बदहाली का शिकार बनाया और देश के विकास में बाधक बनी रही। आज सत्ता में आने के लिए हवा हवाई वायदे कर रही है और गंगाजल हाथ में ले रही है। इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या होगा कि कांग्रेसियों को अपने वायदों पर गंगा जल हाथ में लेना पड़ रहा है क्योंकि कांग्रेस की बातों पर जनता को रत्ती भर विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने जनता का विश्वास पूरे देश में खो दिया है।


श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेसी गंगाजल लेकर यह कसम भी खायें की किसी की फर्जी सीडी नहीं बनाएंगे। वे जितने भी वादे जनता से कर रहे हैं, उन सभी के लिए गंगाजल हाथ में लें और ऐसा भी कर लें कि जब भी कुछ बोलें तो थोड़ा गंगाजल खुद के ऊपर छिड़क लें।
श्री तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की सरकार ने इतना विकास किया है कि आज छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद पर नियंत्रण कायम कर विकास का कीर्तिमान रचा है जबकि कांग्रेसी नक्सलियों को क्रांतिकारी बताते हैं। सांसद श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के नेता राजबब्बर को नक्सली क्रांतिकारी दिखते हैं तो कांग्रेस की पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धु को पाकिस्तान भारत से भी अच्छा लगता है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि यह स्पष्ट करें कि राजबब्बर और सिद्धु के नजरिये पर उसका क्या विचार है? श्री तिवारी ने शहरी नक्सलवाद पर कांग्रेस के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों गरीबों सहित हर वर्ग के कल्याण के साथ देश का तेजी से विकास किया है। छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने जनता की हर कसौटी पर खरा उतरकर दिखाया है और भाजपा यहां लगातार चौथी बार सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि हम अभी यह सेमीफाइनल जीत रहे हैं और 2019 का फाइलन भी जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed