धान खरीदी केन्द्रों में काटा जा रहा कर्ज का पैसा भी वापस देगी कांग्रेस की सरकार:सिंहदेव

0

सत्ता में आते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ होगा: सिंहदेव

 सक्ती क्षेत्र की आमसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने अपील की

रायपुर 4 नवंबर कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक टी.एस. सिंहदेव बाबा ने कांग्रेस प्रत्याषी डॉ.चरणदास महंत के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आह्वान क्षेत्र के मतदाताओं से किया। सक्ती नगर में दोपहर 3 बजे   नंदेलीभांठा में हेलीकाप्टर से श्री सिंहदेव पहुंचे। यहां उनका आतिषी स्वागत किया गया। इसके पष्चात आतिषबाजी करते हुए बाजे-गाजे के साथ टी.एस. सिंहदेव को खुली जीप में सवार कराया गया। दूर दराज से आये हुये ग्रामीण, जन प्रतिनिधि, नगर अध्यक्ष सहित ब्लाक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा खुले जीप में नंदेलीभांठा से रोड षो करते हुये कसेरपारा, राजापारा, बुधवारी बाजार, हास्पिटल चौक, कचहरी चौक होते हुये जिला षिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने रैली का समापन किया गया। यहां सभा स्थल पर पहुंचे श्री सिंहदेव ने सबका अभिवादन किया व अपनी व्यस्तता बताते हुये सभी ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों से विलंब से आने के लिए खेद प्रकट किया। उन्होंने उपस्थित जन समूह से कांग्रेस की सरकार बनाने मंे कांग्रेस का सहयोग करने और 20 नवंबर को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पंजा छाप पर विधानसभा प्रत्याषी डॉ. चरणदास को भारी बहुमत से विजयी बनाकर जिताने का आह्वान किया। श्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो केन्द्र में भी कांग्रेस की सरकार बनने की ताकत मिलेगी। कांग्रेस के राश्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा किसानों को कहा गया है कि सत्ता में आते ही 10 दिन के अंदर सभी किसानों का कर्ज माफ हो जायेगा परंतु मैं मंच के माध्यम से कह रहा हूं कि हम उतना दिन भी इंतजार नही करेगें और जैसे ही हमारी सरकार बनेगी तुरंत किसानों का कर्ज माफ हो जायेगा। उन्होंने बताया कि वे कई जगह सभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं जहां के किसानों द्वारा मुझसे कहा जा रहा है कि हम अपनी फसल मंडी में बेचने जा रहे है तो पहले धान खरीदी प्रभारियों द्वारा हमारे कर्ज का पैसा तुरंत काट लिया जा रहा है जिसके चलते हमें परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है, तब मैने उनसे कहा कि किसानों का जो कर्ज भाजपा की सरकार काट लेती है, हम उस पैसा को भी वापस दिलायेगें। श्री सिंहदेव ने कहा कि पहले हमारा छाप बैल जोडी छाप था और रमन सिंह का षासनकाल पन्द्रह वर्श हो गया है और अब वो दिन आ गया है जब बूढ़े बैलांे को हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस आज बहुत परेषान है, उन्हें भाजपा षासन द्वारा सायकिल के दर पर भत्ता प्रदान किया जा रहा है लेकिन हमारे सत्ता में आते ही मोटर सायकिल के दर पर भत्ता दिया जायेगा।

 पार्षद सहित 500 भाजपाईयों का कांग्रेस प्रवेष 

आमसभा में टी.एस. सिंहदेव के समक्ष सक्ती के पार्शद एवं पार्शद पति, पंच सरपंच सहित आसपास के ग्रामीण जन सहित लगभग 500 भाजपा के कार्यकर्ता इस मंच के माध्यम से कांग्रेस में प्रवेष किये। इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि पूरे सक्ती विधानसभा के जनप्रतिनिधि भाजपा षासन से नाखुष हैं और उनके मध्य डॉ.चरणदास महंत के प्रत्याषी बनने पर खुषी की लहर है और इस कारण हर कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता प्रतिनिधि कांग्रेस में प्रवेष कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *