विश्व शांति के अग्रदूत तथागत भगवान बुद्ध जयंती की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं – जोगी

0
• बुद्ध विचार आत्मसात करने से होगा आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा
• परमाणु बम से दुनिया हो सकता बरबाद और बुद्ध के विचार दुनिया आबाद।
• अहिंसा, प्रेम और शांति चाहिए, युद्ध नहीँ बुद्ध चाहिए।

विश्व शांति के अग्रदूत तथागत भगवान बुद्ध जयंती की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं – जोगी

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर, छत्तीसगढ़  जनता कांग्रेस, छतीसगढ़ (जे) के संस्थापक , राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी ने प्रदेश वासियों को तथागत भगवान गौतम बुद्ध जयंती की शुभकानाएं देते हुए कहा भारत भूमि में जन्में तथागत भगवान गौतम बुद्ध  विश्व शांति के अग्रदूत थे जिन्होंने मानव कल्याण के लिए विश्व में शांति का संदेश दिया  पूरी दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाया यही कारण है कि दुनिया भर में भगवान बुद्ध पूजे जाते है उनके करोडों अनुयायी है जो हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। आगे जोगी ने कहा दुनिया के देशों को परमाणु  बम बनाने के बजाय बुद्धम शरणम गच्छामि का नारा को तेज गति से फैलाना चाहिए क्योंकि परमाणु बम से दुनिया बरबाद हो सकता है बुद्ध विचार से दुनिया आबाद, बुद्ध की शरण में जाने वाले देश फल फूल रहे है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है।वर्तमान समय में देश और दुनिया के लिए एक चुनौती बन चुकी  नक्सलवाद और आतंकवाद का खात्मा भी बुद्ध विचार को आत्मसात करने से हो सकता और दुनिया में अहिंसा, प्रेम और शांति की स्थापना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *