नव पदस्थ कलेक्टर के.सी. देवासेनापति ने कार्यभार संभाला

0

जोगी एक्सप्रेस 

ब्यूरो अजय तिवारी 

सूरजपुर: सूरजपुर जिले में  नव पदस्थ कलेक्टर  के.सी. देवासेनापति को आज कलेक्टर कक्ष में  जी.आर. चुरेन्द्र ने कार्य भार सौपा। इस अवसर पर कलेक्टर  देवा सेनापति को अधिकारी, कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

विदित हो कि  देवासेनापति 2007 (भारतीय प्रशासनीक सेवा) बैच के अधिकारी है तथा पूर्व में एसडीएम कोण्डागांव, सीईओं बीजापुर, दुर्ग एवं दंन्तेवाडा कलेक्टर तथा छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  संजीव कुमार झा, अपर कलेक्टर एम.एल. द्यृतलहरे, एसडीएम सूरजपुर विजेन्द्र सिहं पाटले तथा जिला कोषालय अधिकारी  बी. तिर्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *