चौधरी के प्रवेश के बाद बढ़ रहा अंतरकलह ले डूबेगा भाजपा को:शैलेश नितिन त्रिवेदी

0

भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

भाजपा की अंदरूनी सियासत और उथल-पुथल पर थमे प्रदेश की नजर

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आदिवासियों को पहले चप्पले, इसके बाद ढ़ाई-ढ़ाई हजार का मोबाईल और अब प्रेशर कुकर देने की घोषणा करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से कांग्रेस पूछना चाहती है कि भाजपा बताये कि हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दुध देने वाली जर्सी गाय, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जल, जंगल, जमीन के अधिकार, आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे, व्यक्तिगत और सामूहिक पट्टे, दिये जाने के संकल्पों का क्या हुआ है? भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों की आंखों में, मजदूर-किसानों की आंखो में जनता के आंखो में धूल झोकने की कितने भी प्रयास कर ले, अब छत्तीसगढ़ और देश में भाजपा के विफलता हाथ लगेगी।
छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2003 में रमन सिंह सरकार बनने के समय बस्तर के सीमावर्ती तीन ब्लाकों तक फैले माओवाद ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों को अपने गिरफ्त में ले लेलिया है जिसके लिये सिर्फ और सिर्फ भाजपा की नीतियां जिम्मेदार है। देश में मोदी सरकार चाहती है कि केवल आरएसएस ही रहे, कोई अन्य एनजीओ बाकी न रहे। ये मो दी सरकार की तानाशाही ही है कि कोई अन्य स्वंयसेवी संगठन काम ही न करें। ऐसी तानाशही देश में कमी नहीं हुई। असहमति लोकतंत्र का मूलमंत्र है, लेकिन मोदी सरकार देश में असहमति के किसी स्वर को स्वीकार नहीं कर पा रही है। ऐसे तानाशाही रवैय्ये के लिये भारत में कोई स्थान नहीं है। सुधा भारद्वाज सहित वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी दुखद व आपत्तिजनक है। कांग्रेस इसका विरोध करती है।
ओपी चौधरी द्वारा आज की पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनने के उदाहरणों से स्पष्ट हो गया है कि ओपी चौधरी भाजपा में किन-किन महत्वाकांक्षाओं को लेकर आये है। अब देखना है कि भाजपा के किन-किन युवा नेताओं को ओपी चौधरी की महत्वाकांक्षाओं की बलि चढ़ाया जाता है? भाजपा नेताओं की एक पूरी पीढ़ी को नाकारा ठहराने की भाजपा नेतृत्व की कौशिशों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह भाजपा का आंतरिक विषय है लेकिन भाजपा में अंदरूनी सियासत जोरो पर है। भारी आंतरिक उथल-पुथल जारी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि ओपी चौधरी जैसे आयातित नेताओं को तरजीह देने से भाजपा के केडर में भी बेहद नाराजगी है। यह आज विमानतल में स्पष्ट दिखाई दिया जब चौधरी के स्वागत के लिये 15 हजार कार्यकर्ताओं के रायपुर विमानतल पहुंचने का दावा भाजपा नेताओं ने किया था और मुश्किल से हजार लोग भी विमान तल नहीं पहुंचे। चौधरी जैसे नवागंतुक नेताओं के भरोसे यदि भाजपा अगर चुनाव लड़ेगी तो दहाई के आंकड़े तक पहुंचना भी भाजपा के लिये मुंगेरी लाल के हसीन सपनें साबित होगा। चौधरी के प्रवेश के बाद बढ़ रहा अंतरकलह ले भाजपा को डूबेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कुछ और अधिकारियों के लाईन में होने का दावे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है यही बात तो कांग्रेस भी कहती रही है। जो अधिकारी पीछे रह के जो भाजपा के मद्द करते थे, वे सामने आ जाये और सामने आ के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। जिन आईएएस अधिकारियों के शरीर प्रशासनिक पदों में बैठे होते है और आत्मायें भाजपा कार्यालय में मंडराती रही है, ऐसे दुरंगे फूल छाप अधिकारियों को सच्चाई पता चल जायेगी। इन अधिकारियों को भी अपनी जमीनी हालात का अंदाज लग जायेंगा और भारतीय जनता पार्टी की लुके-छिपे मद्द करने वाले इन आईएएस अधिकारियों की पोल पट्टी भी खुल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed