वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

0

रायपुर/ भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच नफरत और दुश्मनी के समंदर के बीच मोहब्बत की लौह जलाने की उम्मीद रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर को कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सियालकोट के वकालत करने वाले कुलदीप नैयर को 1947 के बंटवारे ने पत्रकार बनाकर उनके हाथों में कलम थमा दी थी। 2002 के गुजरात दंगों के बारे में कुलदीप नैयर ने लिखा था कि 1947 की बंटवारे की हिंसा याद आ गई। ठीक उसी तरह की नफरत है और ठीक उसी तरह के राहत शिविर। कुलदीप नैयर की कलम कभी नफरत के आगे नहीं हारी। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एआईसीसी के महामंत्री प्रशासन मोतीलाल वोरा, कांग्रेस चुनाव अभ्यिन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके, विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा, कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने गहरा दुखद व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य रमेश वर्ल्यानी, किरणमयी नायक, ज्ञानेश शर्मा, आर.पी.सिंह, राजेश बिस्सा, राजेन्द्र परिहार, सुरेन्द्र शर्मा ने भी वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, मो. असलम, एम.ए. इकबाल, धनजंय सिंह ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू ने भी वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *