आज है सूर्यग्रहण, जानें किन राशियों पर कैसा होगा इसका असर

0

नई दिल्ली : वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण शुक्रवार 13 जुलाई को पड़ रहा है। लेकिन भारत में यह ग्रहण आंशिक रहेगा जिसकी वजह से इसका बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। इस बार यह ग्रहण 13 तारीख की अशुभ तारीख को पड़ रही है दुनियाभर के तमाम लोग इस तारीख अशुभ मानते हैं। ऐसा संयोग 40 साल के बाद दोबारा बना है। इसके पहले 13 दिसंबर 1974 को सूर्यग्रहण पड़ा था।

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ अपने सौरमंडल के सूर्य के चारों ओर भी चक्कर लगाती है। दूसरी ओर, चंद्रमा दरअसल पृथ्वी का उपग्रह है और उसके चक्कर लगता है, इसलिए, जब भी चंद्रमा चक्कर काटते-काटते सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

कब होगा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्यग्रहण करीब 1 घंटे तक रहेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा और 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा असर

इस सूर्यग्रहण का बुरा असर कर्क, मिथुन और सिंह राशि पर पड़ सकता है। जबकि अगर शुभ प्रभाव की बात करें तो मेष, मकर, तुला और कुंभ राशि पर पड़ेगा।

शुभ काम है वर्जित

शास्त्रों में सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने को मना किया गया है। सूतक काल में पूजा पाठ और भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित है। वहीं खाना खाना, मल-मूत्र त्याग करना भी वर्जित है।

ग्रहण पर क्या करें, क्या ना करें

1. ग्रहण के दौरान इसके असर से बचने के लिए भगवान शिव के मंत्रों और नामों का जप करना चाहिए।
2. गरीबों को दान और तुलसी का पत्ता खाना चाहिए लेकिन तुलसी के पत्तें को ग्रहण के एक दिन पहले से तोड़कर रख लेना चाहिए।
3. ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल कर रखना चाहिए।
4. ग्रहण में गर्भवती महिला को खास ध्यान रखना चाहिए। ग्रहण में महिलाओं को बाहर नहीं निकालना चाहिए क्योंकि बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
5. ग्रहण में मंत्रों का जाप और ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *