साल का दूसरा सूर्य ग्रहण :- भारत में प्रभाव नहीं, लेकिन सावधानी जरुरी

0


रायपुर ,आइये जानते है (पं.) डॉ. विश्वरँजन मिश्र, से सूर्य ग्रहण के बारे में विस्तार से ,साल का दूसरा सूर्य ग्रहण  13 जुलाई को लग रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए ग्रहण के नियम के अनुसार भारत में रहने वाले लोगों पर ग्रहण के सूतक का विचार नहीं होगा। भारत के लोगों को ग्रहण के दौरान किए जाने वाले नियमों के पालन की जरूरत नहीं। इसलिए अफवाहों और बेकार की बातों पर ध्यान ना दें।
हां, वे भारतीय जो उन देशों में रहते हैं जहां ग्रहण दिखेगा, उन पर इस ग्रहण का प्रभाव होगा और उन्हें सूतक का भी ध्यान रखना चाहिए। जिन क्षेत्रों में ग्रहण दिखेगा वहां केवल ग्रहण के सूतक का नियम पालन जरूरी माना गया है।
साल के इस दूसरे सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्रमा भी इनके साथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले फरवरी के महीने में सूर्य ग्रहण लगा था। यह खण्डग्रास सूर्यग्रहण आस्ट्रेलिया के सुदूर दक्षिणी भागों विक्टोरिया, तस्मानिया, प्रशांत एवं हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।
ग्रहणकाल
ग्रहण का आरंभ 7 बजकर 18 मिनट पर होगा, तथा समाप्ति 8 बजकर 13 मिनट में होगा और मोक्षकाल 9 बजकर 43 मिनट होगा। ग्रहण कुल 2 घंटे 25 मिनट का होगा। ग्रहण के समय से 12 घंटे पहले सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाता है। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 10 घंटे पहले आरंभ होता है।
जिन जगहों पर दिखेगा ग्रहण, वहां रहनेवाले भारतीय इन नियमों का पालन कर सकते हैं…

ग्रहण के दौरान बरतने वाली सावधानियां

-ग्रहण काल के दौरान मानसिक जप करना चाहिए, ध्यान लगाना चाहिए या मौन साधना कर सकते हैं। इस दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए और भगवान की मूर्ति या तस्वीर के स्पर्श की मनाही है।

-गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए। वह कमरे में रहें और मानसिक जप या ध्यान करें।

-ग्रहण के दौरान खाने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें।

खाली आंखों से ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। इसके लिए उपयुक्त लैंस या गॉगल का इस्तेमाल करें। आप घर में रखी एक्स-रे फिल्म को आंखों के आगे रखकर भी ग्रहण देख सकते हैं। साथ ही आप सोलर फिल्टर या सलर व्यूअर का भी प्रयोग कर सकते हैं।

-ध्यान रखें, जिस भी माध्यम से आप ग्रहण को देख रहे हों चाहे वह एक्स-रे फिल्म हो या ग्लास, उसमें स्क्रैच नहीं होने चाहिए।

-सूर्य ग्रहण की फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अन्यथा आंखों को नुकसान हो सकता है।

-ग्रहण काल के बाद किसी पवित्र नदी या ताजे जल से स्नान करना चाहिए।

-स्नान के बाद दान-पुण्य करने का विधान हमारी संस्कृति में है।

निम्न राशियों पर रहेगा विभिन्न प्रभाव

मेष: इन राशि वालों को मित्रों से लाभ मिल सकता है। किसी स्‍त्री मित्र से इन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा और इससे विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे और खान-पान के अच्छे संयोग बनेंगे।

वृष: सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपके स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट आ सकती है। स्त्रियों और जलस्रोत से दूर रहें। व्‍यर्थ व्‍यय हो सकता है और अनिद्रा की समस्‍या हो सकती है।
मिथुन: कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। परिजनों के साथ विवाद न हो, इसके लिए व्‍यर्थ की बहस में न पड़ें। मन में किसी बात को ले‍कर दुविधा रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई महिला आपकी बड़ी मदद कर सकती है।
कर्क: मित्रों अथवा परिजनों के साथ व्‍यवहार में संयम बरतने की आवश्‍कता है, अन्‍यथा किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के योग हैं।
सिंह: नौकरी और व्‍यवसाय में उन्‍नति के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। कुछ कार्यों को पूर्ण करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।
कन्‍या: यह वक्‍त आपके लिए सरकारी कार्यों को निपटाने का है। यदि कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला लंबित है तो आपको इस वक्‍त उसको निपटाने के प्रयास करने चाहिए। मामला सुलझने के योग हैं। व्‍यापारियों के लिए मुश्किल वक्‍त हो सकता है।
तुला: इस वक्‍त आपके दांपत्‍य जीवन में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी गड़बड़ा सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों से लाभ होगा।
वृश्चिक: शरीर में आलस्‍य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी या संबंधित अधिकारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लंबे समय से प्रयासरत लोगों के लिए विदेश जाने के योग हैं।
धनु: यह समय आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी दिनचर्या पर संयम रखते हुए प्रभु के भजन-कीर्तन में मन लगाना चाहिए। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता से मन परेशान हो सकता है। मकर: भले ही यह सूर्य ग्रहण आपकी राशि में अधिक खर्च के योग दिखा रहा है,, लेकिन इसके साथ आपको आर्थिक लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। इस वक्‍त लाभ की प्राप्ति के लिए आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।
कुंभ: इस वक्‍त आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बीमार व्‍यक्तियों की हालत में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन न हो, इस बात का ध्‍यान रखें।
मीन: सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और परिणामस्‍वरूप आपको पदोन्‍नति मिलने के योग हैं। संतान के संबंध में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
____★★____
भविष्यवक्ता
(पं.) डॉ. विश्वरँजन मिश्र, रायपुर
एम.ए.(ज्योतिष), बी.एड. पी.एच.डी.
मोबा:- 9806143000,
8103533330

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *