योग से मिलती है तन-मन, प्रकृति और आत्मा को जोड़कर स्वस्थ्य रहने का मजबूत आधार : प्रेम प्रकाश पाण्डेय

0

दुर्ग : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन रविशंकर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंत्री श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ऋषि संस्कृति योग को देश की आजादी के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विश्व ने अपनाने का संकल्प पारित किया है।

उन्होंने योग के उद्देश्य और लाभ के संबंध में बताते हुए कहा कि योग जोड़ने का काम करता है। योग तन, मन प्रकृति और आत्मा को जोड़कर स्वस्थ्य रहने का मजबूत आधार देता है। योग जितना ज्यादा किया जाए उतना ही ज्यादा शरीर को मजबूती प्रदान करता है।

उन्होने कहा कि आज पूरा विश्व योग के लाभ को जानकर भारत की प्राचीन संस्कृति का अनुसरण कर रहा है। इससे भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होने सभी व्यक्ति को जीवन में निरोग रहने के लिए योग करने कहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन, कलेक्टर श्री उमेश कुमार अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल होकर सामुहिक योगाभ्यास किए।

विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या मंे शामिल हुए। पतंजलि योग पीठ के साधकों ने योगाभ्यास कराया। योग करने के लिए दुर्ग भिलाई के लोगों में उत्साह देखा गया। पूरे मैदान में लोगों की भीड़ देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *