कैराना लोकसभा उपचुनाव: RLD की तबस्सुम हसन करीब 50 हजार वोटों से जीतीं

0

कैराना : कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में विपक्ष के महागठबंधन की घेराबंदी के आगे भाजपा हार गई। गठबंधन की तरफ से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने 44,618 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

खास बात यह है कि लोकसभा उपचुनाव में शामली जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा जीती, लेकिन सहारनपुर जनपद की नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के बड़े अंतर ने भाजपा को हरा दिया।

उधर, नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने कब्जा कर लिया है। महागठबंधन के प्रत्याशी नईमुल हसन इस सीट पर विजयी रहे।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को पांच हजार 678 वोटों से हराया। नईमुल हसन को 94 हजार 866 व अवनी सिंह को 89 हजार 188 वोट मिले हैं।

पूर्व सांसद हुकुम सिंह के निधन से रिक्त हुई कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान हुआ। वीवी पैट की खराबी के कारण कैराना लोकसभा क्षेत्र में 73 बूथों पर 30 मई को पुनर्मतदान हुआ।

इसके अलावा 356 डाक मतपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 99 निरस्त हो गए, जबकि 257 मतपत्र मान्य हुए। कुल 9,38,742 लोगों ने मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *